யாதும் ஊரே யாவரும் கேளிர்.
सब नगर हमारे हैं, सब जन हमारे बंधु।

प्रह्लाद हर्षा

பிரஹ்லாத் ஹர்ஷா / प्रल्हाद हर्ष / Prahladh Harsha

प्रौद्योगिकी एवं संगणक विज्ञान शाला
टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुंबई
होमी भाभा मार्ग, मुंबई 400005, भारत
दूरभाष: +91-22-2278 2129
ईमेल: prahladhspamfilter@tifr.res.in

टी.आई.एफ.आर. छायाचित्र (2021)

मैं टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (टी.आई.एफ.आर.), मुंबई की प्रौद्योगिकी एवं संगणक विज्ञान शाला (एस.टी.सी.एस.) के संकाय सदस्य हूँ ।

इससे पूर्व मैंने मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एम.आई.टी.) में एक स्नातक छात्र के रूप में काम किया, जहाँ प्राध्यापक मधु सूदन के मार्गदर्शन में मैंने अपनी पीएच.डी. प्राप्त की; माइक्रोसॉफ्ट अनुसंधान-सिलिकॉन घाटी में पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता; और टोयोटा प्रौद्योगिकी संस्थान, शिकागो में अनुसंधान सहायक प्राध्यापक के रूप में काम किया ।

वर्तमान शिक्षण (जनवरी-मई 2026): प्रायिक प्रमाण प्रणालियाँ
आई.सी.एम. संलग्न सम्मेलन (24-28 अगस्त): स्पेक्ट्रल सिद्धांत, उच्च-आयामी प्रसार और छद्म-यादृच्छिकता